
कोरोनावायरस से निपटने के लिए आज दिल्ली समेत कई राज्यो के अस्पतालो मे होगी मॉक ड्रिल
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) देश दुनिया कोरोनावायरस के फिर से लौटने को लेकर दहशत व डर मे है। जिसे देखते हुए आज दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में मॉक ड्रिल किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोरोना की स्थिति और तैयारियों के संबंध में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ वर्चुअल बैठक की थी। उन्होंने बताया था कि मंगलवार को पूरे देश में सभी कोविड अस्पतालों में एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि दिल्ली भर के अस्पताल 27 दिसंबर को कोविड-19 मामलों में किसी भी वृद्धि से निपटने के लिए बेड और मैनपावर की उपलब्धता सहित अपनी तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल करेंगे।























