
चंडीगढ मे कांग्रेस की 5 जिला एवं 35 ब्लॉक स्तरीय कमेटियों के गठन
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता)चंडीगढ कांग्रेस ने पार्टी की 5 जिला स्तरीय स्थानीय इकाईयों और 35 ब्लॉक स्तरीय कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आज शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी-1 के अध्यक्ष रवि ठाकुर के अधीन अब 1 वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा 23 उपाध्यक्ष, 29 महासचिव, 23 सचिव और 7 संयुक्त सचिव होंगे। इसके बाद अब चार और जिला कांग्रेस कमेटियों, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों और मनीमाजरा के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी 2 और 3 शामिल हैं, की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अगले कुछ सप्ताह में इन जिला समितियों के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद 35 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में मनोनयन की प्रक्रिया शुरू होगी।





















