
पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: क्लर्क के पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी
चंडीगढ, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता) पढे लिखे पंजाब के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है पंजाब क्लर्क सह डेटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा पहले 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। विज्ञापन संख्या 03/2022 के तहत क्लर्क सह डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए 938 रिक्तियों के लिए पीएसएसएसबी भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। पीएसएसएसबी क्लर्क परीक्षा कुल 283 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को क्लर्क के लिए 19900 रुपये वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।





















