
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू
तीन दिन ही रहेगी सत्र की अवधि
चंडीगढ, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में शोक प्रस्ताव रखा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। सदन की कार्यवाही में पहली बार विधायक बने भव्य बिश्नोई ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधानसभा की दर्शक दीर्घा में भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई और माता रेणुका बिश्नोई भी मौजूद रहे।
इससे पहले बिजनेस एडवाजरी कमेटी की बैठक में अहम निर्णय लिया गया। शीतकालीन सत्र की अवधि तीन दिन ही रहेगी। बीएसी ने विधानसभा की कार्यवाही का प्रस्तावित कार्यक्रम को मंजूर किया है।




















