नई दिल्ली 26 दिसंबर (विश्ववर्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि आईसीआईसीआई बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने सोमवार को वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया। 71 साल के वेणुगोपाल धूत को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले सीबीआई ने आईसीआईसी बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था।