
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू
सत्र हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ़, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से 28 दिसंबर तक होने जा रहा है। सत्र के शुरुआत वाले दिन से ही सदन में एमबीबीएस की बॉन्ड पॉलिसी का मुद्दा उठाया जाएगा। वहीं, विपक्षी दल बेरोजगारी, प्रॉपर्टी आईडी, फसल खराब, डीएपी की कमी आदि मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। खासकर कांग्रेस राहुल गांधी की तीन दिन हरियाणा में रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टूटी सडक़ों, बिजली और पानी की समस्याओं को भी सदन में उठाएगी। इसके लिए कांग्रेस ने सोमवार सुबह विधायक दल की बैठक बुलाई है। सत्ताधारी पार्टियों के विधायकों ने भी अपने-अपने हलके की समस्याओं और लंबित चल रही परियोजनाओं को लेकर सवाल लगाए हैं।























