
नेपाल में नई सरकार मे पुष्प कमल दहल ”प्रचंड” होंगे अगले प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने दी बधाई
चंडीगढ़, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता): नेपाल में कल राजनीति सियासत मे बडे उलटफेर के बाद राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सीपीएन -माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ”प्रचंड” को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। पुष्प कमल दहल ”प्रचंड” आज शाम 4 बजे शपथ लेगेें। वही पीएम नरेंद्र मोदी ने पुष्प कमल दहल को नेपाल का पीएम चुने जाने पर बधाई दी। पीएम ने ट्वीट किया कि भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच गर्मजोशी के संबंधों पर आधारित है। मैं इस दोस्ती को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा रखता हूं।























