
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल के आखिरी रविवार को करेगें ‘मन की बात’
चंडीगढ़, 25 दिसंबर (विश्ववर्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज साल के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. मन की बात का ये एपिसोड इस साल का आखिरी एपिसोड होगा. इस एपिसोड में आज पीएम मोदी कोरोना से बचाव और नए साल पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने पर अपनी बात रख सकते हैं.





















