मोदी सरकार ने ‘वीर बाल दिवस’ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई
15 लाख स्कूलों के 26 करोड़ 44 लाख बच्चों, 97 लाख अध्यापकों , 42343 कॉलेजों के लाखों विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों की अद्वितीय शहादत व गौरवमई इतिहास से परिचित करवाया जाएगा: सिरसा, कालका, काहलों
विदेशों में 122 दूतावासों सहित 110 काउंसलेट में भी प्रदर्शनी आयोजित होगी
26 दिसंबर को राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों सहित कई गणमान्य शख्सीयतें भी होंगी शामिल
चंडीगढ़, 24 दिसंबर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एन.डी.ए सरकार द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों के शहीदी दिवस पर 26 दिसंबर को पहली बार मनाये जा रहे ‘वीर बाल दिवस’ को राष्ट्रीय स्तर मनाने के लिए व्यापक कार्यक्रम उल्लिखित किए गए हैं।एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस संबंध में जानकारी दी। उनके साथ दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सिरसा, कालका व काहलों ने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार है कि साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित कर इतने विशाल स्तर पर मनाया जा रहा है। भारत सरकार देश भर में इस दिवस का प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय व प्रांतीय अखबारों में हर भाषा में विज्ञापन भी जारी करेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्य समागम 26 दिसंबर को राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमितशाह व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों सहित कई गणमान्य शख्सीयतें भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री श्री अमित शाह इन कार्यकर्मों को अंतिम रूप देने के लिए मीटिंग की स्वयं अध्यक्षता कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि देशभर में 15 लाख स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों को साहिबज़ादों की शहादत के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की लेखन प्रतियोगिता व प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। विशेष सभाएं बुलाई गईं हैं जिनमें 15 लाख स्कूलों के 97 लाख अध्यापक व 26 करोड़ 44 लाख बच्चों को साहिबज़ादों की शहादत के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार देशभर के 42 हज़ार 343 कालेजों में इसकी डिजीटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि देशभर में 7083 रेलवे स्टेशनों पर साहिबज़ादों के इतिहास के बारे में डिजिटल व फिज़िकल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही 137 हवाई अड्डों पर डिजिटल व फिज़िकल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी को जो बहादुरी के लिए पुरस्कार दिया जाता हैं उनकी घोषणा प्रत्येक वर्ष 26 दिसम्बर को होगी। 8 हजार महिला एवं बाल विकास केंद्रों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पेट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 67600 सी.एन.जी व पैटोल पंप स्टेशनों पर डिजिटल व फिज़िकल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से राहगीरों को इस अद्वितिय शहादत व गौरवमई इतिहास की जानकारी दी जा सकेगी।
विदेशों में बनाई योजना के संबंध में जानकारी देते हुए नेताओं ने बताया कि विदेशों में 122 दूतावासों व 110 काउंसलिटों में पांच दिनों के लिए एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि रेडियो व टी.वी शो के माध्यम से इन्हें प्रमोट भी किया जाएगा तथा व्हटसअप के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा व्यापक स्तर पर एस.एम.एस द्वारा प्रचार किया जाएगा।
सी.बी.एस.ई ने इस दिवस के लिए कई व्यापक कार्यक्रम उल्लिखित किए हैं जिनमें मेजर इवेंट स्टोरी बोर्ड सृजत किए जाएंगे तथा प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी तथा जागरूकता के लिए प्रशंसा की दीवार बनाकर बच्चों द्वारा अपने घरों में लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रोमिस कार्ड तैयार किया जाएग कि साहिबज़ादों से बच्चों ने क्या सीखा इत्यादि के बारे में विद्यार्थी जानकारी देगा तथा डीमड कैलेंडर भी तैयार किया जाएका जिसमें अगले एक वर्ष में बच्चा क्या करेगा और इसकी जानकारी शामिल की जाएगी।
इस मौके पर स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी मंत्रालयों का आभार प्रकट किया जो अद्वितिय शहादत को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रयास किया तथा शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि अब बड़े पैमाने पर प्रत्येक बच्चे तक इस इतिहास को पहुंचाने की मुहिम चलाई गई है।
उन्होंने बताया कि यह साहिबज़ादों का 319वां शहीदी दिवस है इसलिए 319 बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन करते हुए कार्यक्रम का आगाज़ किया जाएगा। जिसके बाद अद्भुत मार्च निकाला जाएगा जिसे प्रधानमंत्री स्वयं रिसीव करेंगे जिससे पूरे देश में संदेश जाएगा कि हम साहिबज़ादों का शहीदी दिवस मनाने जा रहे हैं। उन्होंने संगत को अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इस मुहिम को सफल बनाएं ताकि हम बच्चों को गुर इतिहास के साथ जोड़ सकें।