
हरियाणा में पंजाब के होशियारपुर के दो सगे भाइयों की हत्या
दो युवकों के शव मिलने से इलाके मे सनसनी
चंडीगढ़, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता): हरियाणा के रोहतक में पंजाब के होशियारपुर के दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई,हत्या के बाद दोनों के शवों को सिंघपुरा के पास रेल की पटरी पर फेंक दिया। शव मिलने से इलाके मे सनसनी मच गइ्र्र है। मौके पर रेलवे पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। शहर से जींद की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवको की मौत सिंहपुरा फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद दोनों शवों को रेलवे ट्रैक पर रखा गया हो।























