
सिक्किम हादसे में पठानकोट का नायब सूबेदार शहीद,कल होगा अंतिम संस्कार
माता-पिता का इकलौते बेटा था ओंकार सिंह, इलाके मे शोक की लहर
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) सिक्किम में कल हुए दर्दनाक हादसे में पठानकोट के गांव नाजोवाल के नायब सूबेदार ओंकार सिंह लालोत्रा भी शहीद हो गया है। जैसे ही गांव मे यह खबर पता चली पूरे इलाके मे शोक की लहर दौड गइ्र्र। नायब सूबेदार ओंकार सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। गांव नाजोवल के नजदीक कानवां में रविवार को सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा























