
जेईई-मेन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
जानिये उम्मीदवार कब तक कर सकते है आवेदन
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) जेईई-मेन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवार 12 जनवरी 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली जाने वाली जेईई मेंस की परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा। इसके साथ ही जेईई-एडवांस्ड 2023 के लिए भी इनफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया। आईआईटी में दाखिले के लिए ली जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन इस साल आईआईटी गुवाहाटी की ओर से किया जाएगा। 4 जून को देश भर में परीक्षा दो सेशन में ली जाएगी। इस एग्जाम के जरिये देश भर की 23 आईआईटी की 16,580 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।





















