
दुबई में रहने वाले भारतीय ड्राइवर की किस्मत का पिटारा खुला, रातो रात बना करोडपति
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) दुबई में भारतीय मूल का एक शख्स रातोंरात 33 करोड़ का मालिक बन गया। उसे अमीरात में एक लकी ड्रॉ में 15 मिलियन दिरहम यानि 33 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। जैकपॉट जीतने के बाद उसने कहा कि उसे अभी भी यकीन नहीं हो रहा। 4 साल पहले वह नौकरी की तलाश में भारत से दुबई आया था।
ओगुला दक्षिणी भारत के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले ओगुला चार साल पहले नौकरी की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात गए थे। जहां वह अभी एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम करते है जहां उनकी सैलरी 3200 दिरहम है।





















