
दिवंगत पंजाबी गायक मूसेवाला के पिता विदेश रवाना
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह विदेश के लिए फिर से रवाना हो गए है। भारी सुरक्षा में सिद्धू के पिता दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे विदेश के लिए रवाना हुए जबकि उनकी माता चरन कौर मानसा स्थित हवेली में ही है। हालांकि उनके यू.के जाने का कारण नहीं पता चल सका है।
यह भी पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला के गांव मे मानसा मे पुलिस ने घर के बाहर चौकसी बढ़ा दी है। पूरा गांव मूसेवाला पूरी तरह सील होने के कारण पुलिस छावनी में तबदील हो चुका है क्योंकि, मूसेवाला के घर के बाहर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई है।























