
पंजाब मे इस यूनिवर्सिटी ने स्थगित की परीक्षाएं
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से 2 से 7 जनवरी, 2023 तक होने वाली समूह परीक्षाएं मुल्तवी कर दी गई है। पता चला है कि प्रबंधकीय कारणों के चलते यूनिवर्सिटी पटियाला ने परीक्षाएं मुल्तवी की गई हैं। इन तारीखों को होने वाले पेपरों की नई परीक्षा तिथि संबंधी डेटशीटें रिवाइज कर जल्द ही यूनिवर्सिटी की वैबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। यह स्पष्ट है कि इन कोर्सों की 7 जनवरी, 2023 के बाद वाली परीक्षाएं पहले निर्धारित डेटशीटों के अनुसार ही होंगी।





















