
पंजाब मे कोहरे के कारण घरेलू और इंटरनेशनल उड़ाने प्रभावित
न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब मे कोहरा व धुंध से आम जन जीव अस्त व्यस्त हो गया है वही कोहरे के कारण अमृतसर एयरपोर्ट से कई घरेलू व इंटरनैशनल उड़ाने प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम के कारण दुबई और दोहा कतर से अमृतसर आने वाली 2 उड़ानें देरी से रवाना हुई जबकि पुणे और गोवा से अमृतसर आने वाली 2 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं जिससे यात्री मुसीबत में फंसे रहे। जानकारी के अनुसार दोहा कतर से तडक़े 2 बजकर 50 मिनट पर अमृतसर लैंड हुई कतर एयरवेज की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे देरी से सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर पहुंची।























