
सानिया मिर्जा बनेगी देश की पहली महिला मुस्लिम फाइटर पायलट
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा देश की पहली महिला मुस्लिम फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। सानिया ने यूपीएससी का एनडीए एग्जाम पास कर दूसरा स्थान हासिल किया है। सानिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अवनी चतुर्वेदी से प्रेरित थी।
सानिया मिर्जापुर जिले के जसोवर इलाके के रहने वाले शाहिद अली की बेटी हैं। सानिया के पिता पेशे से एक टीवी मैकेनिक हैं। अपनी बेटी की इस प्राप्ति पर पिता शाहिद ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत नाज़ है। फाइटर पायलट के रूप में सेलेक्ट होकर उसने पूरे देश में मेरा नाम रोशन किया है। मैं एक टीवी मैकेनिक हूं। अपने बच्चों के लिए मैंने 14 से 16 घंटे काम किया है।





















