
हरियाणा मे सास की अंतिम यात्रा बहुओं के कंधों से निकली
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा मे अब लोगो की सोच बेटियों की प्रति लगातार सकारात्मक हो रही है जिस कारण पूरे देश मे हरियाणा की छोरियां बुंलदियों के झंडे गाड रही है। वही ताजा मामला हरियाणा के सोनीपत के बौद्ध विहार से आया है जहां एक 105 वर्षीय फूलपति की अंतिम यात्रा उनकी बहुओं के कंधे पर निकली। 105 साल की फूलपति का भरा पूरा परिवार है। उनके पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। पांच बेटों में आगे नौ पोते और नौ पोतियां भी हैं। फूलपति पांच साल से चारपाई पर थीं। पुत्रवधुएं ही फूलपति की सेवा कर रही थीं।
हरियाणा रोडवेज में मुख्य निरीक्षण के पद से सेवानिवृत्त उनके मझले बेटे रोहतास कुमार ने अपनी माता की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए बहुओं के कंधों पर अर्थी रखते हुए समाज में एक नई पहल की शुरुआत की।





















