
हिमाचल में आज से मुफ्त में लगेगी प्रिकॉश्नरी डोज
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववर्ता) हिमाचल प्रदेश ने कोरोना के खतरे को देखते हुए छह दिन का प्रिकॉश्नरी डोज देने का फ्री कैंप लगाया है. शिमला के सीएमओ ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त में कोविड-19 की प्रिकॉश्नरी डोज दी जाएगी.





















