
हरियाणा की खट्टर सरकार का बड़ा फैसला
श्री माता मनसा देवी मंदिर के आसपास नहीं होगी शराब व मांस की बिक्री
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा की खट्टर सरकार ने आज बडा फैसला लेते हुए श्री माता मनसा देवी मंदिर के क्षेत्र को होली कांप्लेक्स घोषित किया गया है। हरियाणा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अरूण गुप्ता ने होली कांप्लेक्स की चाहरदीवारी की अधिसूचना को जारी कर दी है। अब इसके अंदर शराब और मांस दोनों नहीं बेचे जा सकेंगे। अब श्री माता मनसा देवी मंदिर से 2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब और मांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। यहां पर किसी भी प्रकार का मांस काटा नहीं जाएगा।























