
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो मामले मे आरोपी संजीव कुमार को हाईकोर्ट से बडी राहत
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (विश्ववर्ता) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बाथरूम में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी फौजी संजीव कुमार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उसे नियमित जमानत दे दी है। फौजी संजीव के वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि आरोपी ने कोई अपराध नहीं किया है। आरोपी छात्रा ने याची पर आरोप लगाया है कि उसने (याची ने) तस्वीरें और आपत्तिजनक वीडियो उसे भेजे हैं।





















