
मणिपुर मे दर्दनाक सडक हादसा: बस पलटने से 8 छात्राओं की मौत
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (विश्ववर्ता) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक स्कूल बस के पलट जाने से कम से कम आठ छात्राओं और एक वार्डन की मौत हो गई, जबकि करीब 40 छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। छात्राओं और शिक्षकों को ले जा रही बस लोंगसाई के पास ओल्ड कछार रोड पर एक मोड़ पर पलट गई, हादसे में पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए थे। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान तीन छात्राओं और एक स्कूल वार्डन ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है क्योंकि घायल छात्राओं में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।





















