केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी, चिट्ठी पर कांग्रेस का पलटवार
पढिये क्या लिखा है चिट्टी मे
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववर्ता) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। वहीं इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आगे लिखा अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है तो हेल्थ इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को राष्ट्रीय हित में स्थगित करें।
चिट्ठी पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया था?
























