
सूबे मे पंजाबी भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य तहत डी.जी.पी. गौरव यादव की अनोखी पहल
पंजाबी में नेम प्लेट लगाने से गर्व महसूस हो रहा है: डीजीपी
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान द्वारा सूबे मे पंजाबी भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य तहत सूबे मे कई बडे फैसले लिये जा रहे है वहीपंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने अनोखी पहल की है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने अपनी वर्दी पर अंग्रेजी भाषा में लगाई नेम प्लेट को उतार कर अब वर्दी पर पंजाबी भाषा मे अपने नाम की प्लेट लगाई है। डी.जी.पी. ने कहा कि उन्हें अपनी नेम प्लेट पंजाबी में लगाने से गर्व महसूस हो रहा है।























