
पंजाब में धुंध की वजह से सडक़ पर बढने लगे हादसे
फाजिलका मे तीन मासूमों की मौत
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब मे शीतलहर का कहर शुरू हो गया है जिस कारण सूबे को धुंध ने ढक दिया है जिस कारण सडक हादसे तेजी से बढने शुरू हो गये है। बठिंडा जिले में आठ और मुक्तसर में धुंध की वजह से नौ गाडियां आपस में भिड़ गए। वहीं फाजिल्का जिले में सडक़ हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई जबकि मजदूर पिता बुरी तरह से घायल हो गया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सदर पुलिस ने सुलतान सिंह के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।























