
चंडीगढ पुलिस की दिल्ली मे दबिश
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला का भंडाफोड
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता): दिल्ली मे नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का दिल्ली मे घुसकर चंडीगढ पुलिस ने भंडाफोड किया है। पुलिस ने 4 गैंग मेंबर्स को दबोचा है। इनके कब्जे से पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 80 चैक बुक/पास बुक, 12 फर्जी आधार कार्ड, 8 फर्जी पैन कार्ड, 1 मोडम वाईफाई तथा 2 लैपटॉप बरामद किए हैं। देश भर में युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर यह 40 से 50 लाख रुपए की ठगी कर चुके थे। पुलिस ने गैंग मेंबर्स को रिमांड पर ले रखा है और इनसे सख्ती से पूछताछ कर और अपराधों तथा गैंग मेंबर्स का पता लगाया जा रहा है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























