
इस पंजाबी गायक के घर पहुंची एनआईए की टीम
चंडीगढ़, 19 दिसंबर (विश्ववर्ता) किसान आंदोलन के दौरान खास भूमिका निभाने वाले पंजाबी गायक अब केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। पंजाबी सिंगर रंजीत बावा के चार ठिकानों पर आज आयकर की छापेमारी चल रही है. इसी बीच अब जानकारी सामने आ रही है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम एक और पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के मोहाली स्थित अपार्टमेंट पर पहुंच गई है. एक प्रमुख पंजाबी न्यूज चैनल के मुताबिक एनआईए आज सुबह सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के घर पहुंची है. इसके साथ ही एनआईए जांच के लिए पहुंची है या पूछताछ के लिए, इसका खुलासा नहीं हो सका। इसके साथ ही बता दें कि गैंगस्टरों के साथ कलाकारों के संबंधों को लेकर भी एनआईई कई गायकों से पूछताछ कर चुका है।























