
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अंबाला से कल होगी किसान अधिकार यात्रा शुरू
पढिये क्या है किसानों की मांगे
चंडीगढ़, 17 दिसंबर (विश्व वार्ता): संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अपनी लंबित मांगो को लेकर 20 दिसंबर को हरियाणा के अंबाला से किसान अधिकार यात्रा शुरू होगी। पूरे हरियाणा प्रदेश से किसान पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में इक_ा होंगे। भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता मनजीत सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने शीतकालीन सत्र में किसानों की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था। यहां से विशाल काफिले के साथ किसान पैदल यात्रा निकालते हुए विधानसभा पहुंचेंगे।
ये हैं किसानों की मांगे
जुमला मालकाना, शामलात देह, ढोली धार, बातमीदार, आबादकार व अन्य काश्तकारों के हकों के साथ-साथ किसानों की कर्जमाफी, भूमि संशोधन बिल, फसलों में खराबी के मुआवजे, गन्ने के रेट बढ़ाने व लखीमपुर खीरी समेत अन्य मांगे शामिल हैं।























