
पंजाब मे कांग्रेस को बडा झटका,पार्षद ने दिय इस्तीफा
चंडीगढ़, 18 दिसंबर (विश्व वार्ता): वार्ड नंबर 3 से कांग्रेसी पार्षद पल्लवी विनायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह आज सर्किट हाउस में पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। साथ में उनके पति व टकसाली कांग्रेसी नेता विपन विनायक भी अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो रहे हैं।





















