
पंजाब मे फिर घटी इंसानियत शर्मसार करनी वाली घटना
चाचा ने ही मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म
चंडीगढ़, 17 दिसंबर (विश्व वार्ता) पंजाब मे फिर इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी चाचा ने रिश्ते मे लगी मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म कर फराफ हो गया। पीडि़ता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शुक्रवार को पीडि़ता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।























