
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
चंडीगढ़, 17 दिसंबर (विश्व वार्ता): आज भी आम आदमी इस उम्मीद में है की सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरवाट कर उसे नए साल का तोहफा देगी.आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में भी पेट्रोल 13 पैसे गिरकर 96.44 रुपए लीटर हो गया, जबकि डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 89.64 के भाव बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के रेट 71 पैसे टूटकर 107.24 रुपए लीटर हो गए, जबकि डीजल 66 पैसे गिरकर 94.04 रुपए लीटर बिक रहा है।





















