
पहाडो मे लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों मे बढी ठंड
पंजाब में चलेगी शीत लहर, दो दिन येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 16 दिसंबर (विश्व वार्ता): पहाडो मे लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों मे ठंड बढ गई है। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शीत लहर चलेगी और ठंड भी बढ़ेगी। गुरुवार को पंजाब के 15 जिलों में शीत लहर चली। रात के तापमान में गिरावट जारी है। रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले पांच दिन के दौरान कुछ जगहों पर हल्का कोहरा पड़ेगा। 24 घंटे में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी में तापमान गिरने लगा है।























