
ब्रिटेन के चिकित्साकर्मियों ने की ऐतिहासिक हड़ताल
100 साल से अधिक समय मे पहली बार ब्रिटेन में नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर
चंडीगढ़, 16 दिसंबर (विश्व वार्ता): ब्रिटेन में निवास की बढ़ती लागत के कारण इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में नर्सें वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ऐतिहासिक हड़ताल में शामिल हो रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि ब्रिटेन के सबसे बड़े नर्सिंग यूनियन रॉयल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के 106 साल के इतिहास में यह पहली हड़ताल है। रिपोर्ट के अनुसार 20 दिसंबर को हजारों नर्सों के भी हड़ताल पर जाने की उम्मीद है। जिससे महीनों से ब्रिटेन नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के सामने कर्मचारियों की कमी की समस्या को बढ़ा सकती है। विरोध प्रदर्शन ब्रिटेन के अस्पतालों के काम में बड़ी रुकावट पैदा कर सकते हैं।





















