
शहीदी जोड़ मेले के मद्देनजऱ एक साइड से खोला जाएगा हाइवे : बहबल कलां इंसाफ मोर्चा
चंडीगढ़, 16 दिसंबर (विश्व वार्ता): बहबल कलां गोलीकांड में इंसाफ की मांग को लेकर बहबल कलां इंसाफ मोर्चा ने कहा है कि शहीदी जोड़ मेले के मद्देनजऱ 7 जनवरी तक एक से साइड हाइवे खोला जाएगा। बतां दे कि सिख संगत और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच एक साइड से सडक़ खोलने पर सहमति बनाई है। मोर्चा ने कहा कि उसके बाद दुबारा से हाइवे को पूर्ण बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि आज यहां इकठे हुए प्रदर्शनकारियों ने बठिंडा-अमृतसर हाईवे पर जाम लगा दिया। दिनभर परेशान रहे लोगों की समस्या को देखते हुए इस जाम को खुलवाने के लिए कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पहुंचे।





















