
हरियाणा के पानीपत मे ममता हुई शर्मसार
मासूम बच्ची को रात मे रेहडी पर छोडा
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): हरियाणा के पानीपत शहर मे मॉडल टाउन मे इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां देर रात एक मासूम बच्ची रेहड़ी पर छोड गया। जब एक राहगीर ने बच्ची को रोते देखा तो उन्होंने सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुँचने तक स्थानीय लोगो ने बच्ची की देख रेख की व उसे दूध पिलाया मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सरकारी अस्प्ताल भिजवाया जहा उस बच्ची को स्हृष्ट वार्ड मे डॉक्टर की देख रेख मे भर्ती कर दिया गया है प्रत्यादर्शी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।





















