
हरियाणा सरकार का चाइल्ड केयर लीव को लेकर बड़ा फैसला
सिंगल वर्किंग पिता को भी बच्चों की परवरिश के लिए मिलेगी इतने साल की छुट्टी
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने चाइल्ड केयर लीव को लेकर एक बड़ा फैसला किया. सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक राज्य में अब सिंगल वर्किंग मेल पेरेंट अपनी पूरी सेवा के दौरान बच्चों की देखभाल के लिए 2 साल तक की छुट्टी ले सकते हैं. पहले इस छुट्टी का विशेषाधिकार सिर्फ महिला कर्मियों को ही प्राप्त था.CM मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूर किये गए हरियाणा सिविल सेवा नियमावली, 2016 के संशोधन मसौदा के तहत इस तरह की छुट्टी के लिए पुरुष कर्मी अविवाहित, विधुर, तलाकशुद हो सकता है.





















