
फूड ग्रेन टैंडर घोटाले मामला: डीएफएससी हरवीन कौर की जमानत अर्जी लुधियाना कोर्ट का आया फैसला
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): पंजाब मे फूड ग्रेन टैंडर घोटाले मामले में आरोपी डीएफएससी हरवीन कौर की जमानत अर्जी को लुधियाना कोर्ट में एएसजे अजीत अत्री ने ख़ारिज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरवीन कौर डी.एफ.एस.सी.की नियमित जमानत की याचिका को श्री अजीत अत्री ए.एस.जे. लुधियाना ने आज खारिज कर दिया है। आरोपी सुखविंदर सिंह डी.एफ.एस.सी. की रैगुलर जमानत याचिका 20.12.2022 तक स्थगित कर दी गई है। ऐसा इसिलए किया गया क्योंकि उसका वकील आज अदालत में पेश नहीं हुआ।























