
भारत-चीन सैनिकों की झड़प के बीच आज भारतीय वायुसेना एलओसी के पास करेगी युद्धाभ्यास
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता):अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पिछले हफ्ते के सैन्य गतिरोध के बाद भारत-चीन के मध्य ताजा तनाव के बीच भारतीय वायुसेना LAC के पास आज से दो दिन तक चलने वाले युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रही है। मिलिट्री एक्सरसाइज को देखते हुए 15-16 दिसंबर के लिए नॉर्थ ईस्ट में NOTAM (नो-फ्लाई जोन) घोषित किया जा चुका है।





















