
बेअदबी मामला: पंजाब सरकार सारे दस्तावेज राम रहीम को मुहैया करवाए: हाईकोर्ट
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज बेअदबी मामले में राम रहीम की तरफ से डाली गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पंजाब सरकार सारे दस्तावेज राम रहीम को मुहैया करवाए और साथ ही इन दस्तावेजों को पेन ड्राइव में भी डालकर राम रहीम के वकील को दिया जाए।
पता चला है कि हाईकोर्ट ने यह आदेश डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की तरफ से डाली गई याचिका पर सुनवाई करते हुए दिये है। राम रहीम के वकील की तरफ से कहा गया था कि राम रहीम को पंजाब सरकार की तरफ से काफी दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। इन दस्तावेजों के अभाव में राम रहीम के लिए केस में अपना पक्ष रखने में दिक्कत आ रही है। आरोपी को केस के दौरान बचाव करने का कानूनी रूप से अधिकार होता है। केस का ट्रायल फरीदकोट की जिला अदालत में चल रहा है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























