
गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता): आज सुबह से ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिए जाने की खबरें आ रही हैं। इस बीच गुजरात दौरे पर आए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने भारत सरकार और पंजाब पुलिस से बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि गोल्डी बराड़ को बहुत जल्द भारत लाया जाएगा।























