
हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM मनोहर लाल ने कई बड़े अहम फैसलों को दी मंजूरी
इस तारिख से शुरू होगा शीतकालीन सत्र
हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पालिसी 2022-25 को भी मंजूरी
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बड़े अहम फैसलों को मंजूरी दी। स्क्रैप पॉलिसी के साथ ही नई हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022-25 को मंजूरी दे दी। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से होगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष चिकित्सकों की भर्ती को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।





















