
धर्मशाला व कुल्लू के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ होने की तारीख तय
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली शिमला के बीच हवाई उड़ान की सफलता के बाद कुल्लू व धर्मशाला के लिए 9 दिसंबर से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली है।एलायंस एयर ने कुल्लू और धर्मशाला के बीच हवाई सेवाओं का शेड्यूल तय कर दिया है। प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार का कहना है कि प्रदेश के भीतर दो स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने में कुछ देरी हुई है। लेकिन 9 दिसंबर से कुल्लू व धर्मशाला के लिए हवाई उड़ान सेवा शुरू होगी।























