
पंजाब मे खेत मजदूर यूनियन ने मांगों को मनवाने के लिए किया सीएम मान की रिहायत के नजदीक किया जोरदार प्रदर्शन
हमे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है-मजदूर यूनियन
पढिये क्या है मजदूरों की मांगे
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता): पंजाब के संगरूर जिले मे सीएम भगवंत मान की रिहायत से कुछ दूरी पर खेत मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिससे आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है लोगो मे आने जाने मे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। संगरूर-पटियाला रोड पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मजदूर यूनियन ने कहा है कि लगातार उन्हे नजर अंदाज किया जा रहा है।
मजदूरों की दिहाड़ी भी 2-अढ़ाई सौ रुपए हैं। सरकार लगातार दिहाड़ी, प्लाट, जमीन, कर्जे मसले पर उनके साथ मीटिंगें करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी वोटों के साथ जताया है लेकिन वह उनसे मिलते तक नहीं। मजदूर वर्ग बहुत दुखी है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुंडी खडक़ा कर अपनी मांगों के प्रति जगाने आए हैं।





















