
पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बडा झटका
लगाया इतने करोड़ का जुर्माना
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता): पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फिरोजपुर में शराब फैकट्री के बाहर चल रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा झटका देते हुए 15 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को एक हफ्ते के अंदर 15 करोड़ रुपए जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि फिरोजपुर में शराब फैकट्री के बाहर चल रहे प्रदर्शन को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर उक्त जुर्माना लगाया है। फिरोजपुर में मालब्रोस की शराब फैक्टरी है, इसी शराब फैक्टरी के बाहर चल रहे धरने को लेकर होईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। शराब फैक्टरी के बाहर चल रहने धरने को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। वहीं इस संबंध में हाईकोर्ट ने गृह सचिव व ए.डी.जी.पी. को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।























