
चंडीगढ पुलिस को बडी कामयाबी:
बुलेट चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, आरोपियो से इतने बुलेट बरामद
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ पुलिस को आज बडी सफलता हाथ लगी है। शहर मे बुलेट चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और 2 आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान तरन तारन के सनेदर सिंह और फिरोजपुर जिले के अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से 22 लाख रुपए के चोरी किए 15 बुलेट बरामद हुए हैं। चंडीगढ़, मोहाली एवं आसपास के एरिया से बुलेट चुरा आरोपी पंजाब के ग्रामीण इलाकों में बेचते थे। आरोपियों की गिरफ्तार से पुलिस ने बुलेट चोरी के 6 केस ट्रेस कर लिए हैं। बाकी 9 केस ट्रेस किए जा रहे हैं।























