
विजिलेंस के सामने पेश हुए पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता): आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले की चल रही जांच में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता ओपी सोनी विजिलेंस के सामने पेश हुए। जानकारी के अनुसार मीडिया के सामने बातचीत करते हुए ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि विजिलेंस ऑफिस द्वारा उन्हें जांच के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उन्हें जायदाद के संबंधी फार्म भरने के लिए दिए गए हैं।























