
बरवाला-मौली मार्ग पर दर्दनाक हादसा
भाई-बहन की मौके पर मौत, गांव मे मची चीख पुकार
पंचकूला 29 नवंबर (विश्ववार्ता): बरवाला-मौली मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत मे जबकि घायल उनका चचेरा भाई है। सभी गांव भरैली के रहने वाले हैं। घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों की सूचना से पूरे गांव मे शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक मृतक भाई-बहन का नाम अभिषेक (20 साल) और अंजलि (24 साल) है, घायल का नाम अंकित (सोनू) 17 है। अंबाला के नोहनी गांव से शादी समारोह से बाइक से तीनों भाई-बहन अपने गांव भरैली लौट रहे थे।























