
आज गुजरात मे थम जायेगा पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार
एक दिसंबर को 89 सीटों पर होगा चुनाव
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) गुजरात में आज पहले चरण के लिए थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार 29 नवंबर की शाम पांच बजे थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने सोमवार को बताया कि पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल 788 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।





















