दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस
दिल दहला देने वाली घटना
चंडीगढ,28 नवंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी के बीच ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जो पाडंव नगर का बताया जा रहा है। जहां एक व्यक्ति की हत्या की गई और फिर उसके शव के टुकड़े घर में ही पड़े फ्रिज में रखे गए। इस दिल दहला देने वाली घटना को मां और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच ने महिला और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें आरोपी बेटा और मां अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाते हुए दिखे। इस सीसीटीवी की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार मां और बेटा मिलकर शव के रोज टुकड़े करते थे और फिर उसे फ्रिज में रख देते थे और रोजाना वह ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में उन टुकड़ों को फेंक देते थे।






















