
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
चंडीगढ,28 नवंबर (विश्ववार्ता) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कहा कि जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी है। उन्होंने सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में प्रति मिनट 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि धर्म या समाज के किसी भी वर्ग पर इसका फोकस नहीं होगा।





















